केन्द्र सरकार का एक साल बेमिसालः बंशीधर भगत
केन्द्र सरकार का एक साल बेमिसालः बंशीधर भगत

केन्द्र सरकार का एक साल बेमिसालः बंशीधर भगत

उत्तराखण्ड भाजपा की पत्रिका देवकमल के विषेशांक का लोकार्पण देहरादून, 03 जुलाई (हि.स.)। केन्द्र की एनडीए सरकार का एक साल बेमिसाल है। प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की विषिष्ट पहचान बनी है। देव कमल के माध्यम से हम इसी विशिष्ट पहचान को आम जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। यह विचार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित देवकमल लोकार्पण समारोह एवं पत्रकार वार्ता के माध्यम से व्यक्त किये। वह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अपने सम्बोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कोरोना महामारी के दौर में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गये कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना काल में भी भारत नम्बर एक है। देश के 80 करोड़ लोगों के लिए 90 लाख करोड़ रुपये खर्च करना, वो भी निःशुल्क भोजन के लिए, यह अपने आप में विशिष्ट उपलब्धि है। देश में कोई भूखा न रहे, विषेशकर आम गरीब के लिए डेढ़ लाख करोड़ की राशि खर्च करना अपने आप में बहुत बड़ा कदम है। इन योजनाओं का क्रियान्वयन ईमानदार करदाताओं के बल पर हुआ है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। भगत ने कहा कि आज भारत दबे कुचले भारत की संज्ञा से बहुत आगे बढ़ गया है। सरकार ने अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक लौह पुरुष के रूप में जाने जा रहे हैं। इसका कारण इनका व्यक्तित्व और कृतित्व है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि जो काम 400 सौ वर्षों से लटका हुआ था, उस काम में वैधानिक अड़चनें दूर की गईं, इस काम में पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभारी है। उन्होंने चीन की दादागिरी के सन्दर्भ में कविता कि कुछ पंक्तियों का सहारा लिया और कहा, ‘‘खिलौनों की दुकान से आप क्यों गुजरे, ये बच्चे की तमन्ना है...’’ उन्होंने कहा कि देश का चहुंमुखी विकास होगा। कोरोना को देश से भगाकर देश को सशक्त किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे आन्दोलन पर व्यंग्य करते हुए कहा कि कुछ लोग रेलगाड़ी पर सवारी कर रहे हैं, उन्हें राजस्थान जाना चाहिए, जहां सबसे महंगा डीजल-पेट्रोल है। भगत ने चीन के सन्दर्भ में पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि जो भी हमारी ओर उंगली उठायेगा उसका पंजा उखाड़ लेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी कुलदीप कुमार, कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोषी, डाॅ. देवेन्द्र भसीन, पुनीत मित्तल उपस्थित थे, जबकि देवकमल की प्रबन्ध सम्पादक विनोद उनियाल तथा सम्पादक राम प्रताप मिश्र ‘साकेती’ उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / साकेती-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in