बनबसा के व्यापारियों ने उठाई उधारी वसूलने के लिए नेपाल जाने देने की मांग
बनबसा के व्यापारियों ने उठाई उधारी वसूलने के लिए नेपाल जाने देने की मांग

बनबसा के व्यापारियों ने उठाई उधारी वसूलने के लिए नेपाल जाने देने की मांग

बनबसा (चंपावत), 31 जुलाई (हि.स.)। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उन्हें उधारी वसूलने के लिए नेपाल जाने की इजाजत दी जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाने में सौंपा जिसमें व्यापारियों ने कहा है कि नेपाल के व्यापारियों के पास उधार फंसने से अधिकांश दुकानदारों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी ने बताया कि नगर के करीब 90 प्रतिशत व्यापारियों का कारोबार नेपाल पर आश्रित है। लॉकडाउन से पूर्व व्यापारियों ने लाखों रुपये का माल नेपाल के व्यापारियों को उधार में दिया था। लॉकडाउन के चलते सीमा सील हो गई। इससे उधार दिए माल की वसूली नहीं हो पाई है। देनदारी के लिए व्यापारियों में हल्द्वानी और बरेली के बड़े व्यापारियों का दबाव पड़ रहा है। इसके अलावा व्यापारियों के लिए बैंक की किस्त जमा करना मुश्किल हो रहा है। साथ ही व्यापारियों ने ग्राहकों का नाम पता रजिस्टर बनाने से का भी विरोध किया है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, महामंत्री संजय पारीख, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in