back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैरागी संतों ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

हरिद्वार, 30 मार्च (हि.स.)। निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद गिरी महाराज की तीनों बैरागी अनी अखाड़ों के श्रीमहंतों के साथ महाकुंभ मेले को लेकर शिष्टाचार भेंट हुई। निर्मोही अनी अखाड़े के श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज, निर्वाणी अनी अखाड़े के श्रीमहंत धर्मदास महाराज, दिगंबर अनी अखाड़े के श्रीमहंत कृष्णदास नगरिया ने कहा कि महाकुंभ मेला संत महापुरुषों के आशीर्वाद व कुंभ मेला प्रशासन के सहयोग से दिव्य और भव्य रूप से संपन्न होगा। तीनों ने कहा कि महाकुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेद्र गिरी महाराज की अहम भूमिका है। वह सभी संत महापुरुषों की समस्याओं को ध्यान में रखकर समाधान करा रहे हैं। उनके सानिध्य में सभी संत महापुरुषों के अधूरे कार्य शीघ्र संपन्न हो जाएंगे। अखिल भारतीय परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेला सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति का प्रमुख पर्व है। उज्जैन, प्रयागराज व नासिक में संपन्न हुए कुंभ मेलों की तर्ज पर ही हरिद्वार कुंभ को भव्य व दिव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा। सभी तेरह अखाड़ों को समान रूप से सुविधाएं प्रदान करायी जाएंगी। इस दौरान महंत गौरीशंकर दास, महंत मोहन दास, महंत रामशरण दास, महंत रामजी दास, अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Raj Kapoor Birthday: इस रूप में की करियर की शुरुआत, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 दिसंबर, 1924 को जन्मे राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को वह विरासत दी, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। अभिनेता, निर्माता...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...