back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैरागी संतों ने नकारी प्रधानमंत्री की अपील

-प्रतीकात्मक नहीं प्रत्यक्ष रूप से करेंगे कुंभ मेलाः धर्मदास हरिद्वार, 17 अप्रैल (हि.स.)। कुंभ मेले को प्रतीकात्मक रूप से संपन्न कराने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील को बैरागी संतों ने नकार दिया है। बैरागी कैंप स्थित अखिल भारतीय श्रीपंच निर्वाणी अनी अखाड़े में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीमहंत धर्म दास महाराज ने कहा कि कुंभ मेला प्रतीकात्मक रूप से नहीं प्रत्यक्ष रूप से किया जाएगा। कुंभ मेले में देवता वास करते हैं। हमारे इष्ट देव मौजूद रहते हैं और सभी साधु संत प्रत्यक्ष रूप से स्नान करते हैं। इसलिए मेला प्रत्यक्ष रूप से ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बताएं कि स्नान में प्रतीकात्मक क्या होता है। जब कोरोना की वैक्सीन बन चुकी है तो कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का वैक्सीनेसन क्यों नहीं किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने कुंभ मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए कुंभ मेले में कम से कम संख्या में आएं। अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि लोक आस्था का पर्व कुंभ मेला भारतीय संस्कृति की धरोहर है। अपनी परंपराओं का निर्वहन करते हुए कुंभ मेले को संपन्न कराया जाएगा। सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए ही 27 अप्रैल का शाही स्नान करेंगे। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले को लेकर कोई भ्रम नहीं है। मेला 30 अप्रैल तक विधिवत रूप से ही होगा। इस दौरान महंत नरेन्द्र दास, महंत रामजी दास, महामण्डेश्वर सेवादास, महंत रामदास, महंत महेश दास, महंत रामशरण दास, महंत सुखदेव दास नागा, ब्रह्माण्ड गुरू अनन्त महाप्रभु आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵