ba-student-slips-while-crossing-glacier-dies
ba-student-slips-while-crossing-glacier-dies

ग्लेशियर पार करते बीए का छात्र फिसला, मौत

जोशीमठ, 13 जून (हि.स.)। ऋषिकुंड टाप के पास सोनघांघरी तोक में ग्लेशियर पार करते समय फिसल जाने से सुखदेव भट्ट (21) की मौत हो गई। वह जोशीमठ प्रखंड के भलगांव का रहने वाला था। सुखदेव अपने अन्य साथियों के साथ कीड़ा जड़ी दोहन के लिए गया था। वह गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर मे बीए प्रथम वर्ष में पढ़ता था। प्रत्यक्षदर्शियों के करीब 60 मीटर तक फिसलने तक सुखदेव ठीक था। इसके बाद संभवत: उसका सिर ग्लेशियर मे फंसे किसी बोल्डर से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। सुखदेव के निधन से गांव में मातम पसरा है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश कपरूवाण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in