back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधानसभा अध्यक्ष ने रिद्धि कोहली को सम्मानित किया

ऋषिकेश, 17 मार्च ( हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अखिल भारतीय डिजिटल बाल मेला में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली ऋषिकेश की रिद्धि कोहली को बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से रिद्धि कोहली को पांच हजार रुपये देने की भी घोषणा की। यह बाल मेला दिसम्बर में हुआ था। रिद्धि कोहली ने बाल मेले में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” पर आधारित कविता भेजी थी। निर्णायकों ने इस कविता को तीसरा स्थान प्रदान किया। विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने रिद्धि कोहली के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर रिद्धि कोहली के पिता राघव कोहली, माता प्रियंका कोहली, दादी अनीता कोहली आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ विक्रम/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Raj Kapoor Birthday: इस रूप में की करियर की शुरुआत, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 दिसंबर, 1924 को जन्मे राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को वह विरासत दी, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। अभिनेता, निर्माता...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...