back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात

हरिद्वार, 11 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को यहां स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अखिलेश यादव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान यादव ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उन्हें मिलने का समय दिया। ऐसा लग रहा है कि उनसे बार-बार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुंभ का पर्व शिकायतें व्यक्त करने का नहीं होता, बल्कि संतों से आशीर्वाद लेने का होता है। कुंभ में आने वाला कोई भी श्रद्धालु मेले की व्यवस्थाओं के बारे में शिकायत नहीं करेगा। वह तो मात्र तीर्थ का आनंद लेगा और गंगा स्नान करेगा। उल्लेखनीय कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। इसी क्रम में 25 अप्रैल को रुद्रपुर में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चैधरी की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। इसमें आगामी चुनाव की रणनीति तय की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलकर गदगद दिखे सपा मुखिया अखिलेश यादव, कहा- नकली संतो का होगा अंत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी की सियासत में इस समय जो एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है वह है शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेशवारनंद सरस्वती। इन...
spot_img

Latest Stories

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵