हरिद्वार, 22 फरवरी (हि.स.)। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस बल को साथ लेकर कनखल क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने सड़क पर सामान लगाने वालों और दुकानों का सामान रखने वालों को हिदायत भी दी। एसडीएम गोपाल सिंह ने कहा है कि यदि दोबारा दुकानों का सामान रखकर अतिक्रमण किया गया तो प्रत्येक दुकानदार पर 10 हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने सतीघाट पर अवैध रूप से सरकारी भूमि पर चल रही पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करने के निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद




