a-well-planned-conspiracy-to-convert-achuthananda
a-well-planned-conspiracy-to-convert-achuthananda

धर्मान्तरण सोची-समझी साजिशः अच्युतानंद

हरिद्वार, 28 जून (हि.स.)। स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि जबरन और धोखे से हिन्दुओं का धर्मान्तरण कराने की घटनाएं सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं। इसमें इस्लाम धर्म के कट्टरपंथियों का हाथ है। यह राष्ट्रद्रोह है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार को इस पर कठोर कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो मुसलमान स्वेच्छा से हिन्दू धर्म स्वीकार करना चाहता है, उसे जीवन निर्वाह की सुविधा प्रदान की जाएगी। रोजगार और नौकरी की व्यवस्था में भी सहयोग किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in