265-forest-incidents-in-uttarakhand-in-may
265-forest-incidents-in-uttarakhand-in-may

उतराखंड में मई में 265 वनाग्नि घटनाएं

देहरादून, 24 मई (हि.स.)। उत्तराखंड में मई में वनाग्नि की कुल 265 घटनाएं सामने आ चुकी है। इसमें करीब 437 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है और करीब 88 लाख रुपये की वन संपदा का नुकसान हुआ है। इस दौरान मानव और पशु हानि की कोई घटना नहीं हुई है। वनाग्नि और आपदा वन मुख्य संरक्षक मान सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर तक गढ़वाल क्षेत्र में एक जंगल में आग लगी। दो हेक्टेयर वन क्षेत्र का नुकसान और चार हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि 1 मई से लेकर 24 मई दोपहर तक राज्य के 265 वनों में आग लगी। इनमें प्रदेश का कुल 437.66 हेक्टेयर वन जला है। इनमें 36 गढ़वाल, 206 कुमाऊं और 23 वन जीव क्षेत्र में आग लगी है। इन घटनाओं में 880592.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in