उत्तराखंड
एक से 12 मई तक वनाग्नि की 253 घटनाएं: मान सिंह
देहरादून, 12 मई (हि.स.)। एक से 1 2 मई सायं चार बजे तक वनाग्नि की घटनाओं तथा उनसे हुई क्षति के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन मान सिंह ने बुधवार को जानकारी दी। सिंह ने बताया कि इस अवधि में कुल 253 घटनाएं हुई है जिनमें 425.56 हेक्टेयर जमीन प्रभावित हुई है तथा 69 लाख 9382.5 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। उनके अनुसार आरक्षित वन में 129 घटनाएं, सिविल वन पंचायतों में 124 घटनाएं हुई हैं जिसके कारण यह क्षति हुई है। बुधवार 12 मई को किसी भी घटना की जानकारी नहीं मिली। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती