भास्कर को प्रधान संगठन की कमान
उत्तराखंड
भास्कर को प्रधान संगठन की कमान
गोपेश्वर, 26 जुलाई (हि.स.)। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में रविवार को प्रधान संगठन की बैठक में प्रदेश की कार्यकारणी का गठन किया गया। आमराय से भास्कर संभल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। बैठक में गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग की गई। बैठक में उत्तराखंड के 13 जनपदों में से 11 जनपदों के जिला अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।मोहन नेगी और प्रताप सिंह रावत को महामंत्री, मनोहर आर्य को संरक्षक, मीनू क्षेत्रीय, सरिता अधिकारी, मनोज पंडलिया, हेमा आर्य, रूपेश चैहान, खीमानंद विनवाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद-hindusthansamachar.in