कांग्रेस सेवादल महानगर अध्यक्ष स्वाति भाजपा में शामिल
कांग्रेस सेवादल महानगर अध्यक्ष स्वाति भाजपा में शामिल

कांग्रेस सेवादल महानगर अध्यक्ष स्वाति भाजपा में शामिल

हरिद्वार, 03 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस सेवादल की महानगर अध्यक्ष स्वाति शर्मा शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। हरिद्वार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम मखीजा ने फूलमाला पहनाकर स्वाति शर्मा को भाजपा परिवार में सम्मिलित कराया। स्वाति शर्मा का स्वागत करते हुए वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से आजिज आ चुके कार्यकर्ता शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। पूनम मखीजा ने कहा कि स्वाति शर्मा के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गो के हित भाजपा में सुरक्षित हैं। इस पर मंडल महामंत्री तरुण नैय्यर, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री चंद्रकांत पाण्डे व मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डे खुशी जताते हुए स्वाति शर्मा को बधाई दी। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.