हस्तिनापुर क्षेत्र में छह बाढ़ चौकियां व कंट्रोल रूम बना
हस्तिनापुर क्षेत्र में छह बाढ़ चौकियां व कंट्रोल रूम बना

हस्तिनापुर क्षेत्र में छह बाढ़ चौकियां व कंट्रोल रूम बना

मेरठ, 22 अगस्त (हि.स.)। पहाड़ों पर तेज बारिश में गंगा नदी का पानी हस्तिनापुर क्षेत्र के गांवों में घुस गया है। इसे रोकने के लिए प्रशासन ने छह बाढ़ चौकियां और रठौड़ा गांव में कंट्रोम रूम बनाया है। प्रशासन ने किसी तरह के जानमाल की हानि से इनकार किया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाकर दवाओं का वितरण किया गया ह। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुभाष चंद्र प्रजापति ने शनिवार को बताया कि हस्तिनापुर क्षेत्र में गंगा नदी का पानी कुछ गांवों में घुसा है। इसे रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है। छह बाढ़ चैकियां बनाई गई है और रठौड़ा गांव में कंट्रोल रूम बनाया गया है। उप जिलाधिकारी मवाना कमलेश कुमार गोयल ने बताया कि तहसील मवाना के अंतर्गत 25 ग्राम गंगा नदी के किनारे स्थित हैं। गंगा किनारे पूर्व में करीब 10 किलोमीटर लंबा कच्चा बांध बनाया गया था। पहाड़ों में हुई तेज बारिश के कारण बढ़े जलस्तर से भंवर बन जाने के कारण कच्चे बांध में कुछ जगह कटाव हो गया। इससे कुछ गांवों में पानी भर गया। यह गांव डूब क्षेत्र में आते हैं। इससे गन्ने व धान की फसलों में कुछ जगहों पर पानी भर गया है, जो धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। ग्राम शेरपुर नई बस्ती व हंसापुर में रास्तों पर पानी आ गया है जो धीरे-धीरे कम हो रहा है। समय पर बचाव कार्य होने पर कोई हानि नहीं हुई है। सिंचाई विभाग व मनरेगा मजदूरों द्वारा मिट्टी के कट्टे, बल्लियों आदि से अस्थायी बांध बनाकर पानी के बहाव को रोकने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा राजस्व पुलिस विभाग द्वारा भी स्थिति पर सतत दृष्टि रखी जा रही है। हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह भी क्षेत्र का निरीक्षण कर चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in