सूदखोरों से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान
सूदखोरों से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

सूदखोरों से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

वाराणसी, 17 अगस्त (हि.स.)। रामनगर थाना क्षेत्र के मलहिया बस्ती में सूदखोरों से तंग आकर एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मलहिया बस्ती निवासी कमलेश साहनी (34) ने क्षेत्र के कई सूदखोरों से कर्ज ले रखा था। कर्ज की वापसी के लिए सूदखोर उस पर दबाव बना रहे थे। कमलेश की गर्भवती पत्नी सुमित्रा ने बताया कि सूदखोरों के दबाव से पति परेशान थे। रविवार की शाम कमलेश घर में बैठ कर शराब पी रहा था। टोकने पर कमलेश से उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद देर रात में भी कमलेश शराब पी रहा था। यह देख बेटी शिवानी (03) के साथ वह छत पर सोने चली गई। सुबह नींद खुली तो पति को न देखकर उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया न होने पर उसने खिड़की से देखा तो कमलेश फंदे में लटका हुआ था। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकलवाया। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in