सामाजिक उत्तरदायित्वों से विमुख होने के कारण बढ़ रहा तनाव, रोग से लड़ने की क्षमता हो रही कम-धर्म सिंह सैनी
सामाजिक उत्तरदायित्वों से विमुख होने के कारण बढ़ रहा तनाव, रोग से लड़ने की क्षमता हो रही कम-धर्म सिंह सैनी

सामाजिक उत्तरदायित्वों से विमुख होने के कारण बढ़ रहा तनाव, रोग से लड़ने की क्षमता हो रही कम-धर्म सिंह सैनी

- राज्यमंत्री ने “ योग एवं दमा” पुस्तक का किया विमोचन लखनऊ, 08 अक्टूबर (हि.स.)। लखनऊ विश्वविद्यालय के योग शिक्षक डाक्टर अमरजीत यादव द्वारा लिखित पुस्तक “ योग एवं दमा” का विमोचन प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डाक्टर धर्म सिंह सैनी ने किया। यह डाक्टर अमरजीत की 11वीं पुस्तक है। इस अवसर पर धर्म सिंह सैनी ने कहा कि 21वीं सदी में मनुष्य ने विकास के उच्चतम शिखर को स्पर्श कर लिया है, किन्तु जीवन के प्रबंधन एवं समाजिक उत्तरदायित्वों से विमुख हो रहा है। सामाजिक कर्तव्यों से विमुख होने के कारण पारिवारिक तनाव, शारीरिक तनाव और व्यक्तियों में रोगों से लड़ने की क्षमता में कमी आ गयी है। बढ़ता प्रदूषण एवं स्वास्थ्य के गिरते स्तर के कारण समाज में विभिन्न प्रकार की व्याधियों का फैलाव हो रहा है। आज की प्रमुख स्वास्थ्य समस्या में दमा भी एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्या है। भारत सहित विश्व की ढेर सारी आबादी दमा रोग से ग्रसित है। शारीरिक अंगों के कार्यों में नियंत्रण एवं दमा के बप्रबंधन में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि डाक्टर यादव द्वारा लिखित पुस्तक दमा के रोगियों के लिए विशेष लाभप्रद सिद्ध होगी। इस पुस्तक के सह लेखक प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद एवं डाक्टर निखिल गुप्ता हैं। वर्तमान में चिकित्सा विज्ञान में अनुसंधान करके विभिन्न प्रकार की असरकारक औषधियों का आविष्कार किया है, जो दमा के लक्षणों को प्रभावी रूप से नियंत्रित करने में समर्थ हैं, लेकिन यह भी सत्य है कि आविष्कृत औषधियों द्वारा बीमारी का संपुर्ण इलाज संभव नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in