सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के लिए 3.75 अरब की धनराशि स्वीकृत
सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के लिए 3.75 अरब की धनराशि स्वीकृत

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के लिए 3.75 अरब की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ, 10 दिसम्बर (हि.स.)। सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के कार्यों के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्राविधानित धनराशि 1304 करोड़ रुपये के सापेक्ष अवशेष धनराशि में से 03 अरब 75 करोड़ 25 लाख रुपये परियोजना के विभिन्न कार्यों पर व्यय के लिए स्वीकृत किए हैं। इस धनराशि को प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उप्र लखनऊ के निवर्तन पर रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस सम्बन्ध में विशेष सचिव सिंचाई मुश्ताक अहमद की ओर से गुरुवार को आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश में कहा गया है कि प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष इस योजना के संबंध में विगत वित्तीय वर्ष एवं चालू वित्तीय वर्ष का बकाया केंद्रांश भारत सरकार से प्राप्त करने के लिए प्रभावित पैरवी सुनिश्चित करेंगे। विगत वर्षों में हुए व्यय की प्रतिपूर्ति भारत सरकार से कराये जाने का दायित्व प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष का होगा। शासनादेश में यह भी कहा गया है कि परियोजना का निर्माण कार्य समय से पूरा कराने के लिए कहा गया है। स्वीकृत धनराशि को व्यय करते समय-समय पर जारी सुसंगत प्राविधानों का पालन करना होगा। इसके अलावा स्वीकृत धनराशि का उपयोग उसी कार्य के लिए किया जायेगा। अन्यथा की स्थिति में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर इसका समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in