सभ्य समाज के दुश्मनों का चित्र चौराहों पर लगाकर की जाएगी कड़ी कार्रवाई-योगी आदित्यनाथ
सभ्य समाज के दुश्मनों का चित्र चौराहों पर लगाकर की जाएगी कड़ी कार्रवाई-योगी आदित्यनाथ

सभ्य समाज के दुश्मनों का चित्र चौराहों पर लगाकर की जाएगी कड़ी कार्रवाई-योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने बलरामपुर में किया 'मिशन शक्ति' का शुभारंभ बलरामपुर, 17 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा व सम्मान के लिए नवरात्रि के पहले दिन बलरामपुर में 'मिशन शक्ति' का शुभारंभ किया। वहीं लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस अभियान का आगाज किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाईन में आयोजित समारोह में ने एलान किया कि अब उप्र के थानों में महिलाओं की सुनवाई के लिए अलग से इंतजाम किया जाएगा। प्रदेश के 1535 थानों और 350 तहसीलों में महिलाओं की शिकायतें सुनने के लिए महिला हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। साथ ही वहां एक महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगी जो खासतौर पर थाने पर आने वाली महिलाओं की सुनवाई करेंगी। महिलाओं से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा टोल फ्री नंबर के माध्यम से भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के दुश्मनों का चित्र चौराहों पर लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पूरे दुनिया में भारत देश का महिमामंडन हो रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस के नेता दुश्मनों की भाषा बोल रहे हैं। कोरोना से जब पूरी दुनिया में त्राहि-त्राहि मची हुई थी तब प्रधानमंत्री का सही समय पर लिया गया निर्णय गरीबों को निशुल्क अनाज, सितंबर माह तक फ्री सिलेंडर व अन्य योजनाओं का लाभ विपक्ष को अच्छा नहीं लगा। वह कोरोना काल में दुश्मन देश का गुण गान कर रहे थे। दुश्मनों की भाषा बोलने वालों की देश के प्रति उनकी सोच झलकती है। इनकी सोच विघटनकारी है। यह अच्छा सोच ही नहीं सकते। इनकी सोच में जातिवाद, परिवारवाद, दंगा फसाद है। यह अच्छा सोचते तो सबसे अधिक समय तक इन्हीं का शासन था। 50-55 वर्षों में ईमानदारी से कार्य करते तो हर गरीब के पास उनका घर होता। घरों में शौचालय होता। उन्होंने कहा कि 67 वर्षों के बाद जब देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को चुना तब देश का विकास बिना भेदभाव, सबका साथ सबका विकास की भावना से हुआ। तीन करोड़ लोगों को घर, चार करोड़ लोगों को बिजली, 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि, 37 करोड़ जन धन योजना का लाभ, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान, स्वास्थ्य योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। उप्र में ही 1947 से 2016 तक महज 12 जगहों पर मेडिकल कॉलेज थे। बीते तीन वर्षों में ही 30 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई तथा बन रहे हैं। इससे विकास की गति का अंदाजा लगाया जा सकता है जो विपक्ष को अच्छा नहीं लगता। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी-बहन की सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है। यह बड़ा अभियान तीन चरण में 180 दिनों तक चलेगा। जिसमें प्रदेश के 24 विभागों का सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही इस अभियान से अंतरराष्ट्रीय व स्थानीय सामाजिक संगठन अभियान से जुड़ेंगे।अभियान के तहत पहले चरण में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। दूसरे चरण में ऑपरेशन शक्ति होगी। तीसरे चरण में सभ्य समाज के दुश्मनों का चित्र चौराहों पर लगाकर सामाजिक बहिष्कार करते हुए कानून के दायरे में लाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बलरामपुर के गैंसड़ी क्षेत्र में हुई घटना दु:खद है। बिटिया के साथ बर्बरता की गई है। उस बेटी के सम्मान तथा अपार श्रद्धा के लिए मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत बलरामपुर देवीधाम से की गई है। योगी आदित्यनाथ ने सामाजिक संस्थानों का आवाहन करते हुए कहा कि बाल विवाह, दहेज प्रथा का हर हाल में विरोध करें। सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न योजनाओं माध्यम से लाभान्वित कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रभाकर/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in