सभी विभाग शिकायतों को समय सीमा में ही निस्तारण करना सुनिश्चित करें : मण्डलायुक्त
- कमिश्नर व आईजी ने सम्पूर्ण समाधन दिवस पर सदर तहसील का किया निरीक्षण झांसी, 19 जनवरी (हि.स.)। मण्डलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा ने आईजी एसएस बघेल के साथ सम्पूर्ण समाधन दिवस पर तहसील झांसी सदर का औचक निरीक्षण किया और फरियादियों से सीधे संवाद करते हुये उनकी समस्याओं को गम्भीरता से सुनते हुये सम्बन्धित अधिकारियो से समस्या निस्तारण के निर्देश दिये। आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील झांसी में जन शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को समय सीमा में ही निस्तारण करना सुनिश्चित करें। मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आईजी एस एस बघेल व मण्डलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा ने सदर झांसी तहसील का औचक निरीक्षण किया और समाधान दिवस में आये आम जन की समस्यायें भी सुनी। इस दौरान उन्होने सम्बन्धित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का समाधान हर हाल में समय सीमा के अन्दर हो जाना चाहिए। इस दौरन मण्डलायुक्त ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन पर तहसील सभागार में अधिकारियों को सोशल डिस्टेसिंग के अनुसार ही बैठाया गया। साथ ही आने वाले प्रत्येक फरियादी की थर्मल स्क्रीनिंग, सेनेटाइज कराकर प्रवेश कराया गया। इस मौके पर आईजी एसएस बघेल, उप जिलाधिकारी सदर राजकुमार, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न विभागों के तमाम अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in