सपाईयों ने किया मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ के लिए महामृत्युंजय जप व महारुद्र अभिषेक
सपाईयों ने किया मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ के लिए महामृत्युंजय जप व महारुद्र अभिषेक

सपाईयों ने किया मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ के लिए महामृत्युंजय जप व महारुद्र अभिषेक

झांसी, 16 अक्टूबर(हि.स.)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ लाभ प्रदान करने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रधान कार्यालय किसान बाजार में महामृत्युंजय जप एवं महारुद्र अभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान पार्टी जिलाध्यक्ष महेश कश्यप रहे। उन्होंने कहा कि भूतभावन भगवान भोलेनाथ जल्द ही पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह को स्वास्थ लाभ प्रदान करेंगे। किसानों के लिए निर्मित किसान बाजार में स्थित सपा कार्यालय पर शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे से सृष्टि के संहारक कालों के काल महाकाल भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सपाइयों ने महामृत्युंजय मंत्र का जप शुरु किया। जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने बताया कि 11 हजार जप के साथ महारुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि केवल भूतभावन भगवान शंकर ही सभी दुखों को दूर कर सकते हैं। महामृत्युंजय मंत्र का जप करते हुए आचार्य शिवम महाराज ने कहा कि महामृत्युंजय मंत्र का जप करना परम फलदाई है, लेकिन इस मंत्र के जप में कुछ सावधानियां रखना चाहिए। जिससे कि इसका संपूर्ण लाभ प्राप्त हो सके। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in