सपाइयों ने कई जगह किसान घेरा चौपाल का किया आयोजन

सपाइयों ने कई जगह किसान घेरा चौपाल का किया आयोजन
सपाइयों ने कई जगह किसान घेरा चौपाल का किया आयोजन

इटावा, 25 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के इटावा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर सपा कार्यकर्तओं ने जनपद में सैकड़ों जगह किसान घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में जनपद में ब्लॉक बसरेहर के ग्राम खुड़ीसर, चितभवन सिरसा, पूठन सकरौली समेत अन्य ग्राम पंचायतों में घेरा चौपाल लगाकर सरकार द्वारा लाये गए। कृषि बिल के खिलाफ किसानों को बताया कि भाजपा सरकार के द्वारा किसानों से किये गए वादे को निभाया नहीं गया है बल्कि किसान विरोधी कानून लाकर उसने कारपारेट के हाथों किसानों को बर्बाद करने की साजिश रच डाली है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के संघर्ष में उनके साथ उनके साथ खड़ी है। आज देश का अन्नदाता किसान ठंड में धरने पर बैठकर अपनी बात कहना चाहता है लेकिन प्रधानमंत्री जी किसानों की बात न सुनकर केवल अपने मन की बात कह रहे है। भाजपा की हठधर्मिता के चलते दर्जनों किसान अपनी जान गवां बैठे है। भाजपा सरकार किसानों को गुमराह कर रही है जब विपक्ष इस बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन करता है तो सरकार तानाशाह रवैया अपनाकर बलपूर्वक उन्हें जेल भेजने का काम करते है। भाजपा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाती है जबकि हकीकत यह है कि भाजपा सरकार किसानों को बंधुआ मजदूर बनाने पर तुली है। उन्होंने कहा कि कृषि बिल में एमएसपी को देने की कोई गारंटी नहीं दी गयी है बिल में भंडारण की छूट देकर बड़े लोगो को मददगार किया गया है। वह अपनी सुविधानुसार भंडारण कर सकते है ऐसे बिल से देश का किसान गुलामी की और चला जायेगा। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिल जाता और सरकार किसान विरोधी बिल को वापस नहीं लेती है तब तक समाजवादियों का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कृषि बिल के दुष्प्रभाव परिणामों से किसानों से संवाद करते हुए संघर्ष जारी रखने का आव्हान किया। आने वाले समय मे भाजपा सरकार को देश व प्रदेश से खदेड़ने के लिए किसानों का आव्हान किया। इस कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन कुलदीप गुप्ता, इटावा विधानसभा अध्यक्ष राजवीर सिंह राजपूत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in