सपा नेता जावेद सिद्दीकी को मिली जमानत
सपा नेता जावेद सिद्दीकी को मिली जमानत

सपा नेता जावेद सिद्दीकी को मिली जमानत

जौनपुर, 07 दिसम्बर (हि.स.)। भदेठी काण्ड के मुख्य आरोपी सपा नेता जावेद सिद्दीकी को करीब सात माह बाद सोमवार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है। शीघ्र ही वे जेल से रिहा हो जायेगें। यह खबर मिलते ही उनके शुभचिंतको में खुशी की लहर दौड़ गयी। मालूम हो कि बीते नौ जून को सरायखाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट और आगजनी हुई थी। इस वारदात में दस दलितों के आशियाने जलकर खाक हो गये थे तथा कई को चोटें आयी थी। यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आते ही उन्होने आरोपियों के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था। पुलिस ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी कर सपा नेता जावेद सिद्दीकी समेत 35 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। उसके बाद जावेद पर रासुका भी लगाया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in