शहर के गिरजाघरों में धूमधाम के साथ मनाया गया क्रिसमस का त्योहार
शहर के गिरजाघरों में धूमधाम के साथ मनाया गया क्रिसमस का त्योहार

शहर के गिरजाघरों में धूमधाम के साथ मनाया गया क्रिसमस का त्योहार

बांदा, 25 दिसम्बर (हि.स)। शहर में सेन्टजार्ज, सेन्ट पाल और बेथेल चर्च में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इन चर्चों में आराधना हुई। बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह की याद में गीत गाए। पादरी ने लोगों की खुशहाली और देश की तरक्की के लिए प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना की। इस दौरान अनुयायियों ने गिरजाघरों में मोमबत्ती जलाकर प्रभु की आराधना की। गुरूवार की रात जैसे ही घड़ी की तीनों सुइयां 12 पर पहुंची, गिरिजाघरों में विशेष पूजा प्रार्थनाएं शुरू हो गई। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों व अन्य संस्थाओं में विविध कार्यक्रम हुए। जिसमें सांता क्लाज तथा क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र रहे।प्रभु यीशु का जन्मदिवस क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में चर्च और घरों को रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया है। शुक्रवार को सबेरे चर्च में बड़ी तादाद में लोग एकत्र हुए। केक काटकर प्रभु यीशु को याद किया और एक दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाइयां दीं। गिरिजाघर व अन्य स्थानों पर प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती झांकियां भी सजाई गई थीं। बच्चों सहित महिलाओं और बड़े बुजुर्गो का उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। रंगबिरंगे कपड़ों में लोगों ने प्रभु क्रिसमस का जश्न मनाया। रंग बिरंगी रोशनी, झडे, चरनी और क्रिसमस ट्री को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चर्च में कैरोल गीत गूंजे। इस दौरान लोगों को क्रिसमस की बधाइयां देते देखा गया। यही नहीं ईसाई समुदाय के लोगों ने अपने संबंधियों व मित्रों को फोन पर भी क्रिसमस की बधाई दी। वहीं त्योहार को लेकर चर्च और स्कूलों में सजी लाइटें मनमोहक रही । वहीं सेन्ट मैरी सेन्टजार्ज स्कूलों में भी क्रिसमस डे पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों में सजे क्रिसमस ट्री और सांता क्लाज के वेश में बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in