राष्ट्रीय स्तर की विद्या प्रबोधनी परीक्षा में ज्वाला देवी के कृष्णकान्त पाण्डेय का तीसरा स्थान
राष्ट्रीय स्तर की विद्या प्रबोधनी परीक्षा में ज्वाला देवी के कृष्णकान्त पाण्डेय का तीसरा स्थान

राष्ट्रीय स्तर की विद्या प्रबोधनी परीक्षा में ज्वाला देवी के कृष्णकान्त पाण्डेय का तीसरा स्थान

प्रयागराज, 11 दिसम्बर (हि.स.)। विद्या भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की विद्या प्रबोधनी ऑनलाइन परीक्षा में सिविल लाइंस ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज के कृष्णकान्त पाण्डेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल दस छात्रों ने सफलता हासिल की। विद्या प्रबोधनी परीक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कृष्णकान्त पाण्डेय और चौथा स्थान प्राप्त करने वाले विकास सिंह को शुक्रवार दोपहर गोल्ड मेडल देकर ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज में सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के सेवानिवृत रजिस्टार नाग्रेन्द्र सिंह ने कहा कि यह तो सिर्फ एक शुरुआत है। विद्यार्थी अपने जीवन में इससे बड़ी परीक्षाओं में भी इसी प्रकार से सफलता अर्जित करें, ऐसी हमारी शुभकामना है। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के सम्मुख दीपार्चन एवं पुष्पार्चन से हुआ तत्प्श्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आये हुये अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम की प्रस्ताविकी विद्यालय के गणित के आचार्य विनोद मिश्र ने रखी। विद्यालय के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र ने बताया कि विद्या भारती द्वारा इस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया था। इसमें देश के विभिन्न स्कूलों के कक्षा नवम से द्वादश के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर ऑनलाइन परीक्षा दी थी। उस परीक्षा में प्रयाग महानगर 38 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की जिसमें से ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज सिविल लाइन्स के 10 छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की सूची में विभिन्न स्थानों पर अपना कब्जा जमाया। विद्यालय के छात्र कृष्णकांत पाण्डेय ने राष्ट्रीय स्तर की सूची में तृतीय स्थान प्राप्त कर न केवल विद्यालय का अपितु पूरे विद्या भारती का मान बढ़ाया। इनके इस उत्कृष्ट मेधा शक्ति के प्रदर्शन के लिए विद्या भारती द्वारा एक मोबाइल फोन , गोल्ड मेडल तथा प्रमाण पत्र पुरस्कार स्वरुप दिया गया। विद्या भारत प्रबोधनी परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत होने वाले विद्यालय के कृष्णकांत ने तीसरी स्थान पर रहे, इन्हें एक मोबाइल फोन एवं गोडल और सार्टिफिकेट दिया गया। प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर विकास सिंह को गोल्ड मेडल एवं सार्टिफिकेट दिया गया। 31वें स्थान पर अमन त्रिपाठी को ब्राॅन्ज मेडल एवं सर्टिफिकेट, 42वां स्थान पर रहे यशोवर्धन यादव, 43वें स्थान पर प्रभात पटेल, 71वें स्थान पर सुमित कुमार, 82 स्थान पर सत्यम शर्मा, 86वें स्थान पर शिवांश पााण्डेय,90वें स्थान पर आरव सिंह, 92वां स्थान सूरज तिवारी को सार्टिफिकेट दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in