राज्यपाल आनंदीबेन ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी,कॉरिडोर का किया निरीक्षण
राज्यपाल आनंदीबेन ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी,कॉरिडोर का किया निरीक्षण

राज्यपाल आनंदीबेन ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी,कॉरिडोर का किया निरीक्षण

वाराणसी, 04 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। तीन दिवसीय दौरे के अन्तिम दिन राज्यपाल ने बाबा विश्वनाथ का षोड्षोपचार विधि से पूजन किया। मंदिर के अर्चक पं. श्रीकांत मिश्र के आचार्यत्व में पांच वैदिक ब्राह्मण इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार करते रहे। दर्शन पूजन के बाद राज्यपाल ने काशी विश्वनाथ धाम (कॉरिडोर) का भी निरीक्षण किया। साथ चल रहे राज्य मंत्री डॉ. नीलकण्ठ तिवारी व कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कॉरिडोर में चल रहे कार्यों को बताया। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मैप के माध्यम से चल रहे कार्यों की बिंदुवार जानकारी राज्यपाल को दी। मंदिर से प्रस्थान के पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने राज्यपाल को स्मृतिचिह्न, अंग वस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट किया। काशी विश्वनाथ मंदिर में राज्यपाल की मौजूदगी के दौरान सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था रही। इस दौरान जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा,एसपी ज्ञानवापी सुरक्षा और अन्य अफसर भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/संजय-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in