मृत सुजीत पाण्डेय के परिजनों से मिले शिवपाल यादव, सात सूत्रीय मांगों संग प्रदर्शन
मृत सुजीत पाण्डेय के परिजनों से मिले शिवपाल यादव, सात सूत्रीय मांगों संग प्रदर्शन

मृत सुजीत पाण्डेय के परिजनों से मिले शिवपाल यादव, सात सूत्रीय मांगों संग प्रदर्शन

लखनऊ, 26 दिसम्बर (हि.स.)। प्रगतिशील समाज पार्टी (प्रसपा) ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर नगर नगर एवं डगर-डगर पदयात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की। लखनऊ में कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से पदयात्रा को रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वहीं प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने मोहनलालगंज व्यापार मंडल के मृत अध्यक्ष सुजीत पाण्डेय के परिजनों से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया। प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव के साथ बैठक करने के बाद तय कार्यक्रम नगर नगर एवं डगर डगर पदयात्रा को लेकर आज उत्तर प्रदेश में जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम किये। राजधानी में भी कार्यक्रम के लिए मवैया तिराहे के निकट कार्यकर्ताओं का जुटना हुआ। मवैया से जैसे ही भूसा मंडी के लिए प्रसपा कार्यकर्ता बढ़े, तभी मवैया पुलिस चौकी के इंचार्ज गिरीराज गिरी ने उन्हें रोका। प्रसपा कार्यकर्ता और पुलिस के जवानों में हल्की धक्का मुक्की भी हुई, पुलिस के जवानों ने उन्हें रोक दिया। दूसरी तरफ प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव अपने समर्थकों एवं पार्टी नेताओं के साथ मोहनलालगंज व्यापार मंडल के मृत अध्यक्ष सुजीत पाण्डेय के आवास पर पहुंचें। मृत सुजीत के शोकाकुल परिवार से मिलने के बाद शिवपाल यादव ने कहा कि यूपी सरकार में शर्मनाक एवं कलंकपूर्ण घटना हुई है। इस हत्या से व्यापारी समाज भयभीत है। सरकार दोषियों के खिलाफ त्वरित, पारदर्शी कार्रवाई करें। बता दें कि इंद्रजीत खेड़ा मऊ के पूर्व प्रधान सुजीत पाण्डेय मोहनलालगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहें। बीस दिसम्बर को मोटरसाइकिल से आये दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और भाग निकले। घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in