मुख्यमंत्री से संवाद के बाद नलकूप ऑपरेटर राहुल पाल उत्साहित, सम्मान से गदगद
मुख्यमंत्री से संवाद के बाद नलकूप ऑपरेटर राहुल पाल उत्साहित, सम्मान से गदगद

मुख्यमंत्री से संवाद के बाद नलकूप ऑपरेटर राहुल पाल उत्साहित, सम्मान से गदगद

वाराणसी, 09 दिसम्बर (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवाद के बाद युवा नलकूप ऑपरेटर राहुल पाल बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने गदगद होकर किसानों की सेवा के लिए अपने संकल्प को दोहराया। बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 3209 नवनियुक्त नलकूप ऑपरेटरों को वर्चुअल नियुक्ति पत्र दिया। इसमें वाराणसी के 34 नवनियुक्त नलकूप ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र मिला है, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। वर्चुअल नियुक्ति पत्र देने के बाद मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नलकूप ऑपरेटर पद पर नवनियुक्त वाराणसी के राहुल पाल से वार्ता की। हाल चाल पूछने के साथ मुख्यमंत्री ने पाल से पूरी ईमानदारी एवं मेहनत के साथ अपने पद के दायित्व का निर्वहन करने को कहा। मुख्यमंत्री से संवाद के बाद राहुल पूरे दिन सोशल मीडिया में भी सुर्खियों में रहे। वाराणसी के कमिश्नरी सभागार में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव,पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह के साथ जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जनपद के नवनियुक्त 34 नलकूप ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। ’नियुक्ति पत्र मिलते ही नलकूप ऑपरेटरों के चेहरे खिल उठे। प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर नलकूप ऑपरेटर पद पर पहली बार महिलाओं की नियुक्ति की’। इसको लेकर भी नवनियुक्त नलकूप ऑपरेटरों के परिजनों में उत्साह रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वर्चुअल सम्बोधन में बताया कि ’अब सरकारी नियुक्तियों में भेदभाव किसी के साथ नहीं हो रहा है। अन्याय और शोषण भी नहीं होने दिया जा रहा है। पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ नियुक्तियां हो रही है। कुल ’137000 पदों पर नियुक्तियां हो गई है। एक लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति हुई, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ी हैं’। उन्होंने बताया कि 04 लाख सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया साढ़े तीन वर्ष में शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। 15 लाख लोगों को प्राइवेट सेक्टर से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराया गया’। ’डेढ़ करोड़ लोगों को स्वतः रोजगार से जोड़ा गया। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/उपेन्द्र/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in