मुख्यमंत्री योगी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने आडवाणी को जन्मदिन पर दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने आडवाणी को जन्मदिन पर दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने आडवाणी को जन्मदिन पर दी बधाई

लखनऊ, 08 नवम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के अन्य नेताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक, राष्ट्रवादी चिंतक, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, हम सभी के मार्गदर्शक आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता एवं हमारे मार्गदर्शक आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें। आप स्वस्थ रहें और अपना मार्गदर्शन हम सब पर बनाये रखें। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, नैतिकता एवं वैचारिक प्रतिबद्धता के आदर्श हमारे वरिष्ठ नेता और हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणस्त्रोत लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं। केशव मौर्य ने कहा कि प्रभू श्रीराम से प्रार्थना है कि आडवाणी जी दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा उनका आशीर्वाद व स्नेह सभी बना रहे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि हम सबके प्रेरणास्रोत भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री, आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in