मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी का लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी का लिया आशीर्वाद

मीरजापुर, 22 नवम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अष्टभुजा डाकबंगला पर बैठक के बाद विंध्यधाम पहुंचे। उन्होंने पुराने वीआइपी मार्ग होकर गर्भगृह पहुंच मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री को मणिशंकर मिश्रा, राकेश शुक्ला, मनोरथ द्विवेदी, सुधाकर मिश्रा ने मां विंध्यवासिनी का चुनरी भेंट कर उनका स्वागत किया। तीर्थ पुरोहित पशुपति नाथ मिश्रा ने दर्शन-पूजन कराया। इस दौरान सांसद अनुप्रिया पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, पद्माकर मिश्रा आदि रहे। लगभग पंद्रह मिनट तक मुख्यमंत्री मां विंध्यवासिनी के दरबार में रहे। इसके बाद वे हेलीपैड स्थल के लिए रवाना हो गए। सेल्फी लेने को मची होड़ मुख्यमंत्र के विंध्याचल पहुंचने से पहले पुरानी वीआईपी मार्ग पर तमाम कार्यकर्ता जुट गए थे। सभी के चेहरे पर मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने की ललक दिख रही थी। कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच धक्का-मुक्की भी होती रही। हालांकि मुख्यमंत्री के आने पर सुरक्षाकर्मियों ने रास्ता साफ करा दिया। वहीं मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और आगे बढ़ गए। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in