मां गंगा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंचमेवा से दुग्धाभिषेक, उतारी आरती
मां गंगा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंचमेवा से दुग्धाभिषेक, उतारी आरती

मां गंगा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंचमेवा से दुग्धाभिषेक, उतारी आरती

वाराणसी, 04 नवम्बर (हि.स.)। महानगर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दशाश्वमेध शीतलाघाट पर मां गंगा का आचमन कर पंचमेवा से दुग्धाभिषेक किया। विधि विधान से गंगा पूजन कर आरती भी उतारी। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि प्राचीन काल से लोग मां गंगा से आस्था के साथ जुड़े है। मां गंगा देश की लाइफलाइन और भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। मां गंगा से भारतीयों की सदियों से आस्था जुड़ी है। यूपीए सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह ने गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया था। यूपीए सरकार के इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि यूपीए सरकार ने अपना वादा पूरा कर मां गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित कर भारत का मान बढ़ाया। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि गंगा को स्वच्छ बनाने में हर संभव दे। गंगा में कूड़ा माला फूल आदि ना बहायें। गंगा को निर्मल बनाने के लिए संकल्प लें। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in