मध्य रात्रि भक्तों के घरों में जन्मेंगे कन्हैया
मध्य रात्रि भक्तों के घरों में जन्मेंगे कन्हैया

मध्य रात्रि भक्तों के घरों में जन्मेंगे कन्हैया

बलरामपुर, 11 अगस्त(हि.स.)। आज मध्यरात्रि अष्टमी तिथि पर घरों में भगवान कन्हैया जन्म लेंगे। कोरोना के वजह से सार्वजनिक कार्यक्रम उत्सव पर रोक तथा पूरे जिले में हर थोड़ी दूर पर कोरोना संक्रमित क्षेत्र घोषित है। सार्वजनिक रुप से होने वाला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम सूना रहेगा लेकिन आज मध्य रात्रि भक्तों के घरों में कन्हैया जन्म लेंगे। आयोजन से जुड़े सभी कृष्ण भक्तों में इस बार उत्सव न कर पाने की वजह से मायूसी है। इस बार भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पूजन लोग सार्वजनिक स्थानों पर ना कर अपने अपने घरों में ही परिजनों के साथ भगवान का जन्मोत्सव मनाएंगे। नगर तुलसीपुर में भगवान श्रीकृष्ण पूजन आयोजक आकाश जायसवाल ने मायूस होकर बताया कि चारों तरफ कंटेंटमेंट जोन घोषित है। इस बार घर में ही कन्हैया का पूजन होगा। अवधेश गुप्ता ने बताया कि आज मध्य रात्रि घर में ही भगवान का पूजन कर परिवार के साथ सुंदर कांड पाठ करेंगे। पंडाल से जुड़े तथा कृष्ण भक्त इस जन्माष्टमी अपने घरों में ही पूजन की तैयारी कर रहे है। शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन के पुरोहित मातेश्वरी त्रिपाठी ने बताया कि शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन में इस बार सूक्ष्म रूप से भगवान का पूजन किया जाएगा। मंगलवार की सुबह 6:17 बजे से कल बुधवार को सुबह 8:00 बजे तक जन्माष्टमी है। आज अर्धरात्रि जन्माष्टमी तिथि मिलने के कारण आज जन्माष्टमी मनाई जाएगी। सभी भक्त अपने अपने घरों में ही भगवान का पूजन भजन करें। हिन्दुस्थान समाचार/प्रभाकर/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in