मथुरा में भारत बंद का नहीं हुआ असर, मार्गो पर हुआ चक्का जाम, कई नेता पुलिस गिरफ्त में, तो कई नजरबंद
मथुरा में भारत बंद का नहीं हुआ असर, मार्गो पर हुआ चक्का जाम, कई नेता पुलिस गिरफ्त में, तो कई नजरबंद

मथुरा में भारत बंद का नहीं हुआ असर, मार्गो पर हुआ चक्का जाम, कई नेता पुलिस गिरफ्त में, तो कई नजरबंद

मथुरा, 08 दिसम्बर(हि.स.)। किसानों के देशव्यापी भारत बंद के दौरान मथुरा में डीएम और एसएसपी ने पुलिस बल और पीएसी के साथ शहर का भ्रमण किया। अधीनस्थ अधिकारियों को सतर्क और सख्त रहने के निर्देश दिए। अधिवक्ताओं ने किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। वृंदावन में उप मंडी समिति पर किसान नहीं आए, तिराहे चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं किसान नेताओं और विपक्षी दल के नेताओं को बीत रात से ही नजर बंद कर दिया गया। बल्देव में किसानों ने मुख्य मार्ग चक्का जाम किया। छाता में किसान नेताओें ने केन्द्र सरकार का पुतला दहने करने की कोशिश की है। वहीं राया में भाकियू द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। डीएम और एसएसपी ने दिए सख्ती के निर्देश, शहर का भ्रमण कर लिया जायजा कृषि कानून के खिलाफ भारत बंद के दौरान मथुरा में मंगलवार को डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधीनस्थ अधिकारियों को सख्ती बरतने और शांति और सुरक्षा व्यवस्था रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी और एसएसपी ने कहा कि किसानों के भारत बंद को ध्यान में रखते हुए किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं और जिले भर में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ताकि हर गतिविधि पर नजर रहे मथुरा में बंद का कोई असर नहीं है। मथुरा में भारत बंद का नहीं दिखा असर कृषि कानून के खिलाफ किसान नेताओं ने मंगलवार को भारत बंद का ऐलान किया। किसानों के समर्थन में विपक्षी राजनीतिक संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया लेकिन मथुरा में भारत बंद का असर दिखाई नहीं दिया। पुलिस की सख्ती के चलते राजनीति दलों के नेता सड़कों पर नहीं दिखे। कुछ नेताओं को पुलिस ने सोमवार की रात को ही घर पर नजरबंद कर लिया। इन नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में मंगलवार प्रातः होली गेट पहुंचे कांगेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर जैसे ही किसानों के भारत बंद के समर्थन में होली गेट पहुंचे। वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। युवा कांग्रेस नेता यतेंद्र मुकदम और राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई लेकिन पुलिस ने उन्हें धारा 144 का हवाला देते हुए हिरासत में लेकर उन्हें कोतवाली ले गई। वहीं होली गेट पहुचे किसान मजदूर नेता तारा चंद गोस्वामी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने किया नजरबंद सपा नेता प्रदीप चौधरी को मथुरा स्थिति उनके आवास पर और भारतीय किसान यूनियन (भानु) राष्ट्रिय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ को उनके पानीगांव स्थित घर पर पुलिस ने सोमवार की रात से ही नजरबंद कर दिया है। कृषि कानून पर क्या भाजपा नेता का बयान कृषि कानून पर विरोध कर रहे किसानों और विपक्षी दलों पर टिप्पणी करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस कृषि कानून का विरोध किसान नहीं, बल्कि हताश विपक्षी दल कर रहें हैं। जिनको जनता द्वारा ठुकरा दिया गया है। व्यापारियों ने नहीं दिया किसानों को समर्थन, खोले अपने प्रतिष्ठान मंगलवार को भारत बंद का असर मथुरा शहर और आसपास के क्षेत्रों में देखने को नहीं मिला और सभी बाजार खुले नजर आए। वहीं बाजारों में जगह-जगह पुलिस बल नजर आया लेकिन भारत बंद का कहीं भी असर देखने को नहीं मिला। व्यापारियों ने किसानों का साथ नहीं दिया और अपने-अपने प्रतिष्ठान खोले रखे। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना के चलते पहले ही प्रतिष्ठान लंबे समय तक बंद रहे। यदि अब फिर प्रतिष्ठान बंद कर दिए तो खाएंगे क्या? किसानों के समर्थन में उतरा अधिवक्ता फोरम मथुरा तहसील पर मथुरा अधिवक्ता फोरम के तत्वावधान में किसानों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ता फोरम के अध्यक्ष हाकिम सिंह ने केद्र सरकार से किसान विरोधी बिलों को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि किसान कानून वापस नहीं लिए गए तो वह किसानों के हित में उग्र आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। राया में भारत बंद को लेकर किसान यूनियन ने निकाला शांति पैदल मार्च मंगलबार को कृषि विधेयक को बापिस लेने की मांग को लेकर भारत बंद पर आज भारतीय किसान यूनियन और समाजबादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राया में पैदल मार्च निकालकर व्यापारियों से अपनी अपनी दुकानें बंद करने की अपील की। नीमगांव तिराहे से शुरू होकर शांति पैदल मार्च मांट फाटक पर पहुचकर समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने शासन प्रसाशन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और व्यापारियों से भारत बंद को लेकर बाजारों को बंद करने की अपील की। उप मंडी समिति में दिखा किसान आंदोलन का असर, सब्जी के दामों में उछाल वृंदावन नगर में भारत बंद का खासा असर वृंदावन की उप कृषि मंडी स्थल में देखने को मिला। आम दिनों में किसानों एवं खरीदारों की मंडी में भीड़ रहती थी। लेकिन आज मंडी में कुछ लोग ही नजर आए। खेतों से सब्जी मंडी में न पहुंचने और आज का सहालग होने पर सब्जियों के दामों में जबर्दस्त उछाल आया है। किसान मंगलवार सुबह से ही अपनी सब्जियों को लेकर आज मंडी नहीं पहुंचे। उन्होंने आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूर्णतया अपना समर्थन दिया। हालांकि मंडी में कुछ फुटकर दुकानदार ही सब्जी बेचते नजर आए। जिनमें खरीदारों की संख्या भी कम नजर आई। किसानों द्वारा सब्जी ना लाए जाने की वजह से आज मंडी में सब्जी के दामों में भी बढ़ोतरी हुई। जो सब्जी 25 से 30 रुपए किलो बिक रही थी वह आज 40 से रुपए 50 किलो बिकी। फरह में भाकियू ने किया चक्का जाम फरह कस्बे में मंगलवार को आगरा- दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग महुअन टोल पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम करके केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाईवे पर प्रदर्शन के कारण काफी समय तक दोनों ओर से वाहनों की गति थम गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक्सप्रेस-वे पर नारेबाजी करते एमएलसी संजय लाठर समर्थकों के साथ हिरासत में मांट कस्बे में किसानों के भारत बंद का समर्थन कर रही सपा के एमएलसी संजय लाठर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और आसपास के क्षेत्रों के किसान जावरा गांव से पैदल चलकर यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंचे। एक्सप्रेस वे पर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया और कृषि बिलों को वापस लेने की मांग की। मांट पुलिस द्वारा समाजबादी पार्टी के एमएलसी संजय लाठर तनवीर अहमद रहीश अल्वी सोनू सहित आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in