भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य : चन्द्रिका उपाध्याय
भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य : चन्द्रिका उपाध्याय

भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य : चन्द्रिका उपाध्याय

चित्रकूट, 28 अगस्त (हि.स)। भाजपा के कर्वी विधान सभा के विधायक एवं प्रदेश सरकार के लोनिवि राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने मंत्री परिषद में एक वर्ष पूरा होने पर पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार में अपराध और अपराधी के खिलाफ तथा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेन्स की नीति पर कार्य हो रहा है। शुक्रवार को लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकारों से लोनिवि राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि सड़क निर्माण, गड्ढा मुक्ति, सामान्य मरम्मत के नये कार्य 715 किमी लम्बाई व 5100 लाख के 261 कार्य 30 नवम्बर तक पूरे हो जायेंगे। जिले में 18 पुलों पर तेजी से कार्य चल रहा है। जिले की सभी बड़ी छोटी नदियों व बरसाती नालों पर आवश्यक पुलों तथा सभी गांवों, मजरों को जोड़ने के लिये सर्वेक्षण के निर्देश दिये हैं, ताकि किसी को भी आवागमन में दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार व गुणवत्ता पूर्ण कार्य न करने वाले अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, विधायक आनन्द शुक्ला, आलोक पाण्डेय, राजेश जायसवाल, भागवत त्रिपाठी, अश्विनी अवस्थी, मनोज तिवारी, आशीष पाण्डेय, शिवाकांत पाण्डेय, अभिनव द्विवेदी, सुमित मिश्र, हीरो मिश्र, सुधीर मिश्रा, सुरेश अनुरागी आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /रतन/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in