भारत विश्व को मित्र बनाकर विश्वयुद्ध होने से बचा रहा : शंकराचार्य वासुदेवानंद

भारत विश्व को मित्र बनाकर विश्वयुद्ध होने से बचा रहा : शंकराचार्य वासुदेवानंद
भारत विश्व को मित्र बनाकर विश्वयुद्ध होने से बचा रहा : शंकराचार्य वासुदेवानंद

प्रयागराज, 02 सितम्बर (हि.स.)। आज पूरे विश्व में शक्ति संतुलन बिगड़ रहा है, अर्थ शक्ति सम्पन्न देश विश्व युद्ध की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। ऐसे में भारत विश्व गुरु की भूमिका निभाते हुए विश्व को मित्र बना कर विश्व बंधुत्व के भावना से विश्व युद्ध होने से बचाने का प्रयास कर रहा है। उक्त विचार श्रीमद्ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने बुधवार को चातुर्मास अनुष्ठान समाप्ति के बाद अपने संदेश में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत देश हमेशा शांति सद्भावना और अहिंसा का संदेश सम्पूर्ण विश्व को देता रहा है। कहा कि चातुर्मास की अवधि में संतों द्वारा की गई साधना व अनुष्ठान राष्ट्र धर्म को शक्ति प्रदान करेगा। बुधवार को चातुर्मास अनुष्ठान को पूर्णता प्रदान करते हुए रुद्राभिषेक किया। श्री ब्रह्म निवास भगवान आदि शंकराचार्य मंदिर में स्थापित देवताओं की पूजा आरती कर भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ज्योतिष्पीठ संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य पंडित सीर्वाचन उपाध्याय, पंडित अभिषेक, पंडित विपिन, दंडी संन्यासी शंकरसनंद एवं धनंजय बाबा सहित 21 वेद पाठी विद्वान सहित प्रवक्ता ओंकार नाथ त्रिपाठी सम्मिलित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/राजेश-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in