भाजपा प्रदेश मंत्री ने विंध्यवासिनी दरबार में टेका मत्था, बिहार में पूर्ण जीत का मागा आशीर्वाद
भाजपा प्रदेश मंत्री ने विंध्यवासिनी दरबार में टेका मत्था, बिहार में पूर्ण जीत का मागा आशीर्वाद

भाजपा प्रदेश मंत्री ने विंध्यवासिनी दरबार में टेका मत्था, बिहार में पूर्ण जीत का मागा आशीर्वाद

मीरजापुर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। जगत जननी माता विंध्यवासिनी के धाम में मन्नतों के साथ आयी भाजपा प्रदेश मंत्री एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य अनामिका चौधरी नवरात्रि चौथे दिन मां विन्ध्य दरबार में मत्था टेका। दर्शन पूजन पश्चात एक स्थानीय दुकान पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रदेश में भाजपा सरकार की योजनाबद्ध रीति नीति एवं बिहार में विधानसभा चुनाव के विजय रथ की मंगल कामना के साथ मां विंध्यवासिनी के दरबार में शीश नवाया। इसी कड़ी में पूर्व राज्य मंत्री एवं भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रान्त मदन लाल ने भाजपा सरकार की विकासशील योजनाओं को प्रभावी करने के साथ प्रदेश में विकास की लहर की बात कही। स्थानीय पंडा पुरोहितों को नवरात्र के पावन पर्व पर मंगल शुभकामना देते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण जीत का आशीर्वाद मागां। इस अवसर पर भाजपा नेता गोवर्धन वर्मा, रमई बिंद, समित जसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/गिरीजा शंकर/उपेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in