भाजपा ने दीनदयाल के अंत्योदय का सिद्धांत लागू किया : संजय गुप्ता
भाजपा ने दीनदयाल के अंत्योदय का सिद्धांत लागू किया : संजय गुप्ता

भाजपा ने दीनदयाल के अंत्योदय का सिद्धांत लागू किया : संजय गुप्ता

प्रयागराज, 20 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय का सिद्धांत लागू करने का काम किया, जो समाज के अंदर दिखाई भी पड़ रहा है। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार ने पिछले छह वर्षों में जो भी योजनाएं बनाई हैं उनमें गरीबों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है और उसका लाभ उन तक बिना किसी बिचौलिए के प्रत्यक्ष रूप से पहुंचे इसकी भी व्यवस्था है। यह बातें चायल के भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने मंगलवार को चौक मंडल में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पिछले छह वर्षों में हुई अंत्योदयी प्रयत्न पर व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, मजदूरों, पिछड़ों, व्यापारियों, किसानों एवं गरीब सवर्णों की भी चिंता करती है। उनके लाभ लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में प्रकाश लाने का कार्य कर रही है। उन्होंने अंत्योदयी प्रयत्न का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसा दल है जहां कार्यकर्ताओं को ही सबसे बड़ा पदाधिकारी माना जाता है और सबसे बड़े पद पर सुशोभित किया जाता है। इससे बड़ा अंत्योदय प्रयत्न का जीता जागता उदाहरण किसी और दल में नहीं देखा जा सकता। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में माधव ज्ञान केंद्र खरकौनी में नैनी मंडल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। महानगर अध्यक्ष ने भाजपा का इतिहास एवं विकास पर मार्गदर्शन उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिया। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in