भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे लिये अमूल्य : शेष नारायण
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे लिये अमूल्य : शेष नारायण

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे लिये अमूल्य : शेष नारायण

अयोध्या, 18 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा महानगर के करिअप्पा मंडल के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन रविवार को सहकारिता भवन में अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायन मिश्रा ने किया। कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे लिये अमूल्य है। आने वाले समय में पार्टी की बैठकें व अन्य कार्यक्रम होंगे। हमें कोरोना के प्रति जागरुक रहना होगा। उन्होने कहा कि भाजपा अनुशासित व संस्कारित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी का अनुशासन व संस्कार कोरोना काल में दिखाई दिया। गरीबों व जरुरतमंदों की जरुरतों को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरा करने का हर सम्भव प्रयास किया। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच है। अवध क्षेत्र की उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह ने कहा कि वर्तमान युग सोशल मीडिया का है। हमारे विचारों को समाज के बीच प्रस्तुत करने का यह सशक्त माध्यम है। पार्टी ने हर बूथ पर व्हाट्सएप गु्रप बनाने का निर्देश दिया है। ज्यादातर बूथों पर यह गु्रप बन भी गये है। सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच आपस में संवाद स्थापित होता रहता है। क्षेत्रीय मंत्री रामापति मौर्य ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्तों का अनुसरण करते हुए हम अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। महानगर प्रभारी शिवनायक वर्मा ने कहा भाजपा सरकार ने यूपी को अपराध मुक्त परिवेश प्रदान किया है। सरकार की नीतियों के परिणाम स्वरुप यूपी निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न ने कहा सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हम सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा सम्पर्क संवाद व प्रवास के माध्यम से भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच रहता है। सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के साथ सभी दुःख सुख में खड़ा रहने की प्रवृति भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार गरीबों, किसानों व मजदूरों के प्रति संकल्पित है। इस अवसर पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष रवि सोनकर, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्रा, प्रतीक श्रीवास्तव, रामकुमार सिंह राजू, तिलकराम मौर्य, बिंदू सिंह, रंजना सागर, रवि शर्मा, सार्थक तिवारी, अभिनव मिश्रा मौजू रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पवन/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in