भगवन राम जन्म की लीला में जयघोष के साथ हुई पुष्प वर्षा
भगवन राम जन्म की लीला में जयघोष के साथ हुई पुष्प वर्षा

भगवन राम जन्म की लीला में जयघोष के साथ हुई पुष्प वर्षा

- बाल रामलीला की अद्भुत छटा देख निहाल हुए भक्त मीरजापुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला, कौशल्या हितकारी, हर्षित महतारी मुनि मन हारी, अद्भुत रूप विचारी। अहरौरा के चौक बाजार स्थित शंकरजी मंदिर पर गुरुवार की रात रामलीला का मंचन करते हुए राम जन्म की स्तुति व्यास शिरीष चंद्र ने शुरू किया। उसी समय लीला परिसर के चहुंओर पुष्प वर्षा होनी शुरू हो गई। प्रभु श्रीराम के जन्म की लीला को देखने के लिए लीला प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल डिस्टेन्सिग का पूरा बन्दोबस्त किया गया। ऐतिहासिक बाल रामलीला की शुरुआत गुरुवार की रात नौ बजे मंच पूजन, रामायण और व्यासपीठ के पूजन के साथ हुई। पूजा-अर्चना के साथ आरती में रामलीला के सभी पदाधिकारी, सदस्य और नगर के गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पहले दिन नारद मोह, रावण का अत्याचार और रामजन्म की लीला का मंचन किया गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष कुमार आनंद ने बताया कि रामलीला परिसर में आने से पूर्व लीला प्रेमियों की थर्मल स्कैनिंग की गयी। उनके हाथों को सैनिटाईज कराया गया। जो भक्त बिना मास्क के लीला परिसर में आए उनके बीच मास्क का वितरण भी किया गया। आचार्य चंद्रमौली त्रिपाठी द्वारा विधि विधान के साथ मंच पूजन कराया गया। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in