बलिया : दस रूपए में दो मास्क बेचकर आत्मनिर्भर बन रहीं माहिलाएं
बलिया : दस रूपए में दो मास्क बेचकर आत्मनिर्भर बन रहीं माहिलाएं

बलिया : दस रूपए में दो मास्क बेचकर आत्मनिर्भर बन रहीं माहिलाएं

-विकास भवन व कलेक्ट्रेट में लग रहा मास्क का स्टाल बलिया, 03 जुलाई ,(हि. स.)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए मास्क की बिक्री के लिए कलेक्ट्रेट व विकास भवन परिसर में एक-एक स्टाल लगाए गए हैं। दस रुपये में दो मास्क बेच रही सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है। स्वनिर्मित इन मास्कों को खरीदने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा और खूब बिक्री हुई। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुरुवार व शुक्रवार को मिलाकर 3500 मास्क की बिक्री इन दोनों स्टॉल के माध्यम से हो गई। उपायुक्त (स्वतः रोजगार) अन्नपूर्णा गर्ग व सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने इन दोनों स्टालों पर भ्रमण करने के बाद कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित इस मास्क के प्रति लोगों का उत्साह देख खुशी हुई। यह आत्मनिर्भर बनने की तरफ कदम बढ़ाने वाली महिलाओं के लिए प्रेरित करने वाला है। इससे उनको बल मिलेगा। बताया कि अब तक पांच से ज्यादा मास्क ये महिलाएं बना चुकी हैं। सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्वयं सहायता समूह के द्वारा स्वनिर्मित मास्क आम जनमानस को दस रुपये में दो की दर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ब्लॉक स्तर पर भी स्टॉल लगाया जा रहा है। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने भी मास्क की खरीदारी की। अब ऐसे स्टाल सभी तहसीलों में भी लगाए जाएंगे। मास्क नहीं लगाने पर होने वाली कार्रवाई मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। उन्होंने हाईकोर्ट और शासन के आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि अगर कोई बिना मास्क लगाए बाहर निकलता है तो ऐसे व्यक्तियों से पहली तथा दूसरी बार सौ रुपया का जुर्माना वसूला जाए। अगर तीसरी बार बिना मास्क के कोई मिलता है तो 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया जाए। जिलाधिकारी ने इसकी लगातार मॉनिटरिंग करने और पूरी सख्ती के साथ इस कार्रवाई को सुनिश्चित कराने को कहा है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in