बलरामपुर : भारत बंद में व्यापारी नहीं होंगे शामिल, खुली रहेंगी दुकाने
बलरामपुर : भारत बंद में व्यापारी नहीं होंगे शामिल, खुली रहेंगी दुकाने

बलरामपुर : भारत बंद में व्यापारी नहीं होंगे शामिल, खुली रहेंगी दुकाने

बलरामपुर, 07 दिसम्बर (हि.स.)। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों का आठ दिसम्बर को भारत बंद का व्यापारी संगठन समर्थन नहीं करेगा। जनपद में व्यापारी संगठनों ने दुकाने खुली रखने की अपील व्यापारियों से की है। आठ दिसम्बर को भारत बंद के आवाहन को लेकर जनपद में समूचा प्रशासनिक अमला सतर्क है। वही व्यापारी संगठनों ने इसे एक सिरे से नकार दिया है। जनपद में व्यापार मंडल मिश्रा गुट तथा कंछल गुट ने इसमें शामिल ना होने की बात कहते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंनें व्यापारियों से दुकानें खुली रखने की अपील की है। नगर उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के जिला अध्यक्ष रमेश पाहवा ने बताया कि किसानों के आंदोलन की आड़ में भारत बंद का आवाहन राजनीति से प्रेरित है। इसमें व्यापार मंडल कंछल गुट सम्मिलित नहीं है। जिसको लेकर सभी व्यापारियों को सूचित किया गया है। व्यापार मंडल मिश्रा गुट के देवीपाटन मंडल चुनाव अधिकारी वरिष्ठ व्यापारी नेता राम जी आर्य ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की मिले निर्देश के मुताबिक हमारा व्यापार मंडल किसी भी प्रकार के बंदी में सम्मिलित नहीं है। यह भारत बंदी न तो किसानों के हित में है, ना ही व्यापारियों के हित में 08 दिसंबर को अपने सभी व्यापारियों से दुकानें खोलने के लिए सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से अपील की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रभाकर/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in