फतेहपुर : श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर जनभागीदारी के लिए बनाई रणनीति

फतेहपुर : श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर जनभागीदारी के लिए बनाई रणनीति
फतेहपुर : श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर जनभागीदारी के लिए बनाई रणनीति

- जनभागीदारी के लिए दी गई जिम्मेदारी फतेहपुर, 19 दिसम्बर (हि.स.)। श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर जिले में शनिवार को जनभागीदारी हेतु रणनीति बनाने के लिए एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने भाग लिया। बैठक में राम मंदिर निर्माण हेतु जन भागीदारी पर चर्चा कर जिम्मेदारी बांटी। बिन्दकी नगर के मोहल्ला जहांनपुर स्थित मां काली जी के मंदिर परिसर में एक बैठक हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी ने कहा कि अयोध्या में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर सब की भागीदारी होनी चाहिए। इस मौके पर मौजूद लोगों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राम प्रकाश ने कहा कि सैकड़ों वर्ष इंतजार करने के बाद अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर बनने जा रहा है। देश की सभी हिंदू समाज के लोगों को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए और निश्चित रूप से हम सब का यह कर्तव्य है कि इसमें भागीदारी कर पुण्य लाभ अर्जित करें। भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद गुप्ता, भारती, योगेश गुप्ता, अंकित सैनी, धर्मेंद्र सविता, किशन सोनकर, दिनेश तिवारी, गोलू चौरसिया, कल्लू, ननकू, राम सजीवन, हर्षित, बबलू आदि लोग मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in