प्लास्टिक काफी नुकसानदायक हैं, इससे होते हैं मौत  शैलेन्द्र सिंह आजाद
प्लास्टिक काफी नुकसानदायक हैं, इससे होते हैं मौत शैलेन्द्र सिंह आजाद

प्लास्टिक काफी नुकसानदायक हैं, इससे होते हैं मौत शैलेन्द्र सिंह आजाद

देवरिया, 17 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर चलाए जा रहें सेवा सप्ताह के पांचवे दिन ग्रामीण क्षेत्रो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों के 70 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए शुक्रवार को जागरूक किया। सेवा सप्ताह कार्यक्रम के प्रमुख जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजय कुमार दूबे ने मेहड़ा पुरवा ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाने के बाद उपस्थित लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आग्रह किया प्लास्टिक की वजह से कई प्रकार की बीमारी फैलती हैं। जिस प्लास्टिक को हम सभी प्रयोग कर फेंक देते हैं उससे रास्ते गंदे होते हैं, नाले-नालियां जाम हो जाती हैं। जिससे हम सभी को ही काफी परेशानी उठानी पड़ती हैं। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो शैलेन्द्र सिंह आजाद ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग करके हम सभी इधर-उधर फेक देते हैं और जानवर उसे खा जाते हैं जिससे वे बीमारी से मर जाते हैं। यह प्लास्टिक काफी नुकसानदायक हैं इस लिए इसकी जगह पर हम कागज के थैले या कपड़े के झोले का प्रयोग करें। हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in