प्रमुख सचिव ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन
प्रमुख सचिव ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन

प्रमुख सचिव ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन

मीरजापुर, 21 नवम्बर (हि.स.)। नमामि गंगे के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने विंध्यधाम पहुंचकर माता के श्रीचरणों में मत्था टेका और मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की। नारियल, चुनरी, माला-फूल प्रसाद लेकर प्रमुख सचिव ने गर्भगृह पहुंच मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला, आइजी पीयूष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल आदि रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in