प्रदेश सरकार कृषकों की आय बढ़ाने व उनके सतत् कल्याण के लिए संकल्पित - जिलाधिकारी
प्रदेश सरकार कृषकों की आय बढ़ाने व उनके सतत् कल्याण के लिए संकल्पित - जिलाधिकारी

प्रदेश सरकार कृषकों की आय बढ़ाने व उनके सतत् कल्याण के लिए संकल्पित - जिलाधिकारी

- किसान सम्मान दिवस केे रूप में मनाया गया पूर्व पीएम का जन्मदिवस फिरोजाबाद, 23 दिसम्बर (हि.स.)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चैधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर विकास भवन प्रांगण में बुधवार को किसान सम्मान दिवस व रबी किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़, सदर विधायक मनीष असीजा, विधायक शिकोहाबाद डा0 मुकेश वर्मा, टूण्डला प्रेमपाल सिंह धनगर द्वारा निरीक्षण भी किया गया। कृषकों ने भी इन स्टालों पर जाकर जानकारी ली एवं अपनी जिज्ञासाओ का भी समाधान किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य विभाग के 30 कृषकों को प्रमाण पत्र व शाॅल उडाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक कृषि हंसराज ने बताया कि किसानों को अधिक उपज के लिए सरकार द्वारा किसान पुरूस्कार योजना संचालित की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार कृषकों की आय बढ़ाने व उनके सतत् कल्याण के लिए संकल्पित है। इस संकल्प की पूर्ति के लिए सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रहीं है। उन्होने कृषक भाइयों को आश्वस्त किया कि प्रशासन कृषकों की समस्या का त्वरित गति से निस्तारण करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होने किसानों की आमदनी बढाने के लिए तकनीकी खेती करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि किसान परम्परागत खेती से आगे बढ़ते हुए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए तरीकों को अपनाकर खेती करें और यहां पुरूस्कार प्राप्त किसानों की भांति उन्नतिशील किसान बने। उन्होने किसानों को मत्स्य पालन व पशु पालन के साथ आर्गेनिक खेती करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता से लागू किया जाएगा। इन योजनाओं में कोई भी विभाग व अधिकारी व लापरवाही व उदासीनता बरतेगा तो उसकी जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही भी की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन जिला उद्यान अधिकारी ने किया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी रविकांत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 प्रभंजन शुक्ला, कृषि विज्ञान केन्द्र हजरतपुर के वैज्ञानिक डा0 तेज प्रकाश, डा0 सुभाष शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in