पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लिया मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लिया मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लिया मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद

मीरजापुर, 03 दिसम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार की शाम को पत्नी संग विंध्यधाम पहुंचकर मां के श्रीचरणों में शीश नवाया। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की। पूर्व मुख्यमंत्री ने नारियल, चुनरी, माला-फूल प्रसाद लेकर गर्भगृह पहुंचे और मां विंध्यवासिनी विधिवत पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं को प्रणाम किया। दर्शन-पूजन के दौरान हवन-कुंड की परिक्रमा भी की। दर्शनोपरांत बच्चा पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री को माता का चुनरी भेंट कर अभिनंदन किया। पत्रकारों के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थल पर कोई राजनीतिक बात नहीं करूंगा। यहां पर ही हमारा मुंडन संस्कार भी हुआ था। बहुत दिन बाद मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने का सौभाग्य मिला। कहा कि मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान मैने विंध्य पर्वत पर अष्टभुजा मंदिर के नीचे एक एमपी भवन बनवाने की घोषणा की थी। इसके लिए भू-खंड का प्रबंध भी कर लिया गया था, लेकिन सरकार बदलने के बाद इस योजना पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, इसलिए भवन का निर्माण नहीं हो पाया। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक भवगती प्रसाद चौधरी, शहर अध्यक्ष कांग्रेस राजन पाठक आदि रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर/दीपक/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in