पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर काव्य-पाठन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर काव्य-पाठन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर काव्य-पाठन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कानपुर, 23 दिसम्बर (हि. स.)। एस.एन.सेन.बा.वि.पीजी महाविद्यालय में बुधवार को जंतु विज्ञान विभाग द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस पर काव्य-पाठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही वायरस, बैक्टेरिया हेल्मिंथेस एवं प्रोटोजोआ से होने वाली बीमारियां के प्रति एक पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. निशा अग्रवाल एवं निर्णायक मंडल द्वार दीप प्रज्जवलन से हुआ। कार्यक्रम की संयोजिका विभागाध्यक्षा डॉ पूनम अरोरा ने विषय प्रवर्तन करते हुए बताया कि इलाज के साधन ना हो तो बचावअति आवश्यक है। पूर्ण बचाव के साधन है हाथ धोना उन्होंने हाथ धोने के छह स्टेप्स बताएं। डॉ शैल बाजपेई ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पार प्रकाश डाला। पोस्टर प्रतियोगिता में की निर्णायक मंडल की सदस्य वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ संध्या सिंह एवं डॉ प्रीति सिंह रही काव्य पाटन में संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हरीश झा एवं रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ गार्गी यादव रही। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या डॉक्टर निशा अग्रवाल ने छात्राओं को आशीर्वचन प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का आयोजन तथा संचालन डॉक्टर पूनम अरोड़ा ने किया साथ ही पुरस्कार वितरण के बाद धन्यवाद ज्ञापन डॉ शैल बाजपेई ने दिया श्रीमती प्रतिभा धुरिया ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ता उपस्थित रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में भाग करने वाली छात्राएं प्रथम पुरस्कार अमल सिद्धकी, द्वितीय पुरस्कार मुस्कान, तृतीय पुरस्कार सोनल द्विवेदी, सांत्वना पुरस्कार श्रेया द्विवेदी। पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल होने वाली छात्राएं प्रथम पुरस्कार प्रीति शर्मा, द्वितीय पुरस्कार मंतशा फातिमा, तृतीय पुरस्कार फोजिया दिलशाद, सांत्वना पुरस्कार हुमैरा मोहिन। काव्य पाठ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राएं प्रथम पुरस्कार सोनिया कटियार, द्वितीय पुरस्कार मुस्कान, तृतीय पुरस्कार सुचित्रा कुमारी, सांत्वना पुरस्कार जयंती। प्रश्न व्यूह प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की शामिल छात्राएं प्रथम पुरस्कार शालू पटेल, द्वितीय पुरस्कार प्रेमिका पाल, तृतीय पुरस्कार तबस्सुम खान, सुचित्रा कुमारी, सांत्वना पुरस्कार वर्षिता ओमर रहीं। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in