पं.दीनदयाल देश के महान राजनेता, चिंतक विचारक व अर्थशास्त्री : अनिल
पं.दीनदयाल देश के महान राजनेता, चिंतक विचारक व अर्थशास्त्री : अनिल

पं.दीनदयाल देश के महान राजनेता, चिंतक विचारक व अर्थशास्त्री : अनिल

जौनपुर, 09 नवम्बर (हि.स.)। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय देश के महान राजनेता, चिंतक विचारक व अर्थशास्त्री थे। वह अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। मोदी सरकार इसी दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है। उक्त विचार जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल गुप्ता ने भाजपा मण्डल गभीरन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सोमवार को समापन अवसर पर व्यक्त किया। मदन सोनी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान भी इन्हीं महापुरुषों के विचारों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठ और दुष्प्रचार के जरिए देश के लोगों को गुमराह कर रहा है। स्वतंत्रता के बाद से सत्तारूढ़ ताकतों ने केवल झूठे वायदों के जरिए किसानों और कामगारों से राजनीतिक लाभ हासिल करने का प्रयास किया। कृषि विधेयकों के पारित होने से कृषि क्षेत्र को बहुप्रतीक्षित स्वतंत्रता मिलेगी। अब किसान मौजूदा मंडियों के अतिरिक्त देश में कहीं भी अपनी उपज बेच सकेंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी में डेढ गुना वृद्धि और कृषि उपज की सरकारी खरीद में कई गुना बढ़ोत्तरी की गई। किसानों की मदद के लिए उनके खातों में एक लाख करोड़ रूपए से अधिक भेजे गए हैं। केसीसी स्कीम के तहत एनडीए सरकार ने अब तक करीब पैतीस लाख करोड़ रूपए प्रदान किए हैं। इसी प्रकार बैजारामपुर में शैलेष सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसके मुख्य वक्ता अनिल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय आवास योजना की शुरूआत की थी। जिसके तहत गरीबों को आवास बांटे गए। प्रदेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर आदर्श नगर पंचायत व माडल विद्यालय भी बने हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के तहत इस वर्ष करीब साढ़े सत्रह करोड़ देकर आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया था। उक्त अवसर पर शैलेंद्र सिंह, बहादुर पटेल, जटाशंकर बिंद, बलिहारी राजभर, विकास सिंह और मंडल के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in