निजीकरण व विघटन के विरोध में कार्य बहिष्कार, ऊर्जा निगम कर्मियों ने दिया धरना
निजीकरण व विघटन के विरोध में कार्य बहिष्कार, ऊर्जा निगम कर्मियों ने दिया धरना

निजीकरण व विघटन के विरोध में कार्य बहिष्कार, ऊर्जा निगम कर्मियों ने दिया धरना

बागपत, 05 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण व विघटन करने के विरोध में सोमवार को ऊर्जा निगम के सभी कर्मियों व अधिकारियों ने एक दिन का कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में ऊर्जा निगम कर्मियों-अधिकारियों ने अधीक्षण कार्यालय निवाड़ा पर निजीकरण के विरोध में नारेबाजी कर कलेक्ट्रेट पर धरना शुरू किया। धरना देने वालों में समिति संयोजक मनोहर सिंह ने कहा कि निजीकरण का नुकसान कर्मियों तथा जनता को होगा। निजी कपंनियों की मनमानी बढ़ेगी व अनापशाप बिल वसूलेगी। बिजली महंगी होगी व राजस्व घटेगा। साथ ही कर्मियों ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित करना हमारा मकसद नहीं। बहिष्कार से सरकार को संदेश देना है। अस्पताल, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की बिजली आपूर्ति जारी रखी जाएगी। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता रणविजय सिंह, एक्सईएन गोपाल सिंह, अमर सिंह, एसके निर्भय, महेश चंद्रा, विजय कुमार राजपूत, केके आत्रेय, एसडीओ संजय सिंह, दिनेश मौर्य,राजीव कुमार, ब्रजेश कुमार, रामफूल, अब्दुल रहमान, रेनू धारु, रागिनी सिंह, सुमन, अतुल जैन, आयशा मलिक आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ गौरव साहनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in