नारी शक्ति की सुरक्षा और सम्मान दिलाने को संकल्पित है योगी सरकार - आर के सिंह पटेल
नारी शक्ति की सुरक्षा और सम्मान दिलाने को संकल्पित है योगी सरकार - आर के सिंह पटेल

नारी शक्ति की सुरक्षा और सम्मान दिलाने को संकल्पित है योगी सरकार - आर के सिंह पटेल

- सांसद और डीएम ने झंडी दिखाकर दिखाकर किया मिशन शक्ति का शुभारंभ चित्रकूट,17 अक्टूबर (हि.स.)। बांदा-चित्रकूट सांसद आर0के0 सिंह पटेल, जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल तथा मिशन शक्ति के लिए लखनऊ से नामित नोडल अधिकारी श्रीमती वंदना त्रिपाठी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन अभियान का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार नारी शक्ति को सम्मान दिलाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। योगी सरकार का मिशन शक्ति कार्यक्रम महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करेगा। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर मिशन शक्ति का शुभारंभ करते हुए सांसद आर0के0 सिंह पटेल ने कहा कि नवरात्रि का प्रथम दिन है। माता भगवती की कृपा से आज इस मिशन शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं कि उन्होंने नारी शक्ति के लिए यह अभियान चलाया। यह अभियान 6 माह तक चलेगा, जिसमें जिला प्रशासन की पूरी टीम कार्य कर रही है। आज मां भगवती का पहला दिन है मैं सभी देवियों को प्रणाम करता हूं।आज भगवान श्री राम की तपोस्थली चित्रकूट से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने कहा कि आज मिशन शक्ति का शुभारंभ सांसद आर के सिंह पटेल द्वारा किया गया। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और जन जागरूकता के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर एक सप्ताह का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जन-जन तक संदेश भेजना है कि महिलाओं का सम्मान, नारी शक्ति का सम्मान करें। आज इसलिए प्रसांगिक होगा कि आज से नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है। हम सब लोग मिलजुल कर संकल्प लें कि नारी का सम्मान करें। उनके निरंतर उत्थान पर कार्य किए जाएं।सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ महिलाओं को दें। जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा को निर्देश दिए कि इन प्रचार वाहनों को लगाकर जनपद के सुदूर गांव में महिलाओं के उत्थान के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए। रैली के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल,अपर जिलाधिकारी जी पी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, उपनिदेशक कृषि टीपी शाही, डीसी एनआरएलएम राम उदरेज यादव, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी तथा सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रतन/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in