दुष्कर्म मामले में राजनैतिक दलों ने प्रदेश सरकार को लिया आड़े हाथ
दुष्कर्म मामले में राजनैतिक दलों ने प्रदेश सरकार को लिया आड़े हाथ

दुष्कर्म मामले में राजनैतिक दलों ने प्रदेश सरकार को लिया आड़े हाथ

- कांग्रेस ने प्रदेश में अपराधियों के हौसले बताए बुलंद तो सपा के जिलाध्यक्ष बोले नैतिकता के चलते योगी दें इस्तीफा झांसी,11 अक्टूबर(हि. स.)। सीपरी थाना क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में राजनीति तेज हो गई है। प्रदेश की भाजपा सरकार को विरोधी दलों ने आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस ने प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद बताए तो सपा के जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से नैतिकता के नाते इस्तीफा मांग लिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पर इस तरह की घटना पूरी मानवता के ऊपर एक कलंक है। सरकार को निर्भया फंड का उपयोग इस तरह की घटना रोकने के लिए करना चाहिए। सरस्वती मां के पवित्र मंदिर में पॉलिटेक्निक विद्यालय में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप की घटना मानवता पर एक कलंक है और कानून व्यवस्था की पोल खोलती है। आम राजनैतिक नेताओं को पकड़ने के लिए पुलिस खुली कार्रवाई कर रही है लेकिन अपराधियों को मन में कोई खौफ पैदा नहीं कर पा रही है। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और प्रदेश में लगातार महिलाओं एवं बच्चियों पर अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही है झांसी पॉलिटेक्निक कॉलेज की नाबालिग छात्रा के संग जिस तरह की बलात्कार घटना हुई है उससे स्पष्ट होता है । उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है और गुंडे, बदमाश बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराध रोकने में अक्षम मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उक्त अवसर पर डॉ विजय भारद्वाज ने भी मामले की निंदा की। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने भी प्रदेश सरकार को पूरी तरह फेल बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नैतिकता के नाते इस्तीफा देने की मांग की। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in